हिमाचल: खेत में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक होटल के सामने खेत…

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक होटल के सामने खेत में युवक का शव बरामद हुआ। खेत में शव होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही गगरेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की सुपुर्दगी में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक साहिल धीमान (26) कांगड़ा के बनखंडी का रहने वाला था।

Leave a Reply