News / Updates | Crime

Mandi Police Recover Student’s Body in College Room, Suspicious Overdose Cause

जिला मंडी के गोहर उपमंडल के गणई गांव में किराये के कमरे में रह रहे एक कॉलेज छात्र का शव संदिग्ध हालात में मिला…

जिला मंडी के गोहर उपमंडल के गणई गांव में किराये के कमरे में रह रहे एक कॉलेज छात्र का शव संदिग्ध हालात में मिला है। कमरे से सिरिंज और नशीली दवाएं बरामद होने के बाद पुलिस ने नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतक की पहचान 25 वर्षीय देवन ठाकुर निवासी पालमपुर के रूप में हुई है।

वह वानिकी महाविद्यालय गोहर में अंतिम वर्ष का छात्र था और गणई गांव में किराये के कमरे में रह रहा था।

मुख्य विवरण

मुख्य विवरण

बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।बेटे की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह देवन की माता ने मकान मालिक को फोन कर बताया कि उनका बेटा फोन नहीं उठा रहा है। उन्होंने मकान मालिक से कमरे में जाकर देखने का आग्रह किया।मकान मालिक के दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला।

बाद में दरवाजा धक्का देने पर खुल गया और भीतर देवन मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

पृष्ठभूमि और प्रभाव

सूचना पर गोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने भी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया मौके से सिरिंज और नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका है।

Follow us on Google News

Explore more

चक्कीमोड़ में फिर मंडराया खतरा : खिसका मलबा, टूटे कंक्रीट के डंगे और फटीं सुरक्षा शीटें — Himachal briefing

चक्कीमोड़ में फिर मंडराया खतरा : खिसका मलबा, टूटे कंक्रीट के डंगे और फटीं सुरक्षा शीटें — Himachal briefing HimachalGovt.com has prepared…

More on News / Updates from Himachal Pradesh

हिमाचल मौसम: 31 अगस्त से फिर रफ्तार पकड़ सकता है मानसून, चार दिन कई भागों में भारी बारिश क — Himachal briefing

हिमाचल मौसम: 31 अगस्त से फिर रफ्तार पकड़ सकता है मानसून, चार दिन कई भागों में भारी बारिश क — Himachal briefing…

नई व्यवस्था: फाइलों और बैठकों के बीच पढ़ाई भी करेंगे आईएएस अफसर, करनी होगी नियमित ऑनलाइन ल — Himachal briefing

नई व्यवस्था: फाइलों और बैठकों के बीच पढ़ाई भी करेंगे आईएएस अफसर, करनी होगी नियमित ऑनलाइन ल — Himachal briefing HimachalGovt.com has…

हिमाचल: रेल पटरियां ही नहीं; हाईवे, पोर्ट और मेट्रो भी बनाएगा आरवीएनएल, साझेदारी प्रस्ताव — Himachal briefing

हिमाचल: रेल पटरियां ही नहीं; हाईवे, पोर्ट और मेट्रो भी बनाएगा आरवीएनएल, साझेदारी प्रस्ताव — Himachal briefing HimachalGovt.com has prepared an original…