News / Updates | Himachal Pradesh

Himachal Viral Video: बंदर कुत्ते के बच्चे को पेड़ पर चढ़ा, चर्चा का विषय

{"_id":"6a27ac3afc364f0b7e01645e","slug":"mandi-rivalsar-monkey-carries-puppy-video-goes-viral-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Viral Video: रिवालसर में बंदर कुत्ते के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ा, वीडियो बना चर्चा का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}} Himachal…

{"_id":"6a27ac3afc364f0b7e01645e","slug":"mandi-rivalsar-monkey-carries-puppy-video-goes-viral-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Viral Video: रिवालसर में बंदर कुत्ते के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ा, वीडियो बना चर्चा का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Himachal Viral Video: रिवालसर में बंदर कुत्ते के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ा, वीडियो बना चर्चा का विषय

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

Published by: Ankesh Dogra

Updated Tue, 09 Jun 2026 11:34 AM IST

विज्ञापन

सार

मंडी जिले के धार्मिक पर्यटन स्थल रिवालसर में एक बंदर द्वारा कुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 10 मिनट तक बंदर पिल्ले को अपनी गोद में बैठाए रहा और बाद में बिना नुकसान पहुंचाए छोड़ दिया। घटना के बाद लोगों में बच्चों और छोटे जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।



कुत्ते के बच्चे को लेकर पेड़ पर बैठा बंदर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क





खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

मुख्य विवरण

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विज्ञापन





विस्तार

पृष्ठभूमि और प्रभाव

जिला मंडी के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल रिवालसर से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 1 मिनट 17 सेकेंड के इस वीडियो में एक बंदर कुत्ते के एक छोटे बच्चे को अपनी गोद में लेकर पेड़ पर बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों में छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।


loader

Trending Videos














जानकारी के अनुसार यह वीडियो रिवालसर कस्बे का बताया जा रहा है और करीब तीन से चार दिन पुराना है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बंदर कुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर की गोद में बैठा कुत्ते का बच्चा पूरी तरह शांत दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पूरा घटनाक्रम लगभग 10 मिनट तक चलता रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन


स्थानीय निवासी अजय सूर्या ने बताया कि वीडियो कुछ दिन पहले का है। उन्होंने कहा कि जिस कुत्ते के बच्चे को बंदर ने उठाया था वह किसी का पालतू नहीं था, बल्कि आवारा कुत्ते का बच्चा था। बंदर करीब 10 मिनट तक उसे अपनी गोद में बैठाए रहा और बाद में बिना किसी नुकसान के उसे छोड़ दिया। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन वीडियो देखने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बंदर इस तरह छोटे जानवरों को उठा सकता है तो बच्चों के प्रति भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। रिवालसर और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते लोगों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से बंदरों की बढ़ती गतिविधियों पर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं।

Follow us on Google News

Explore more

चक्कीमोड़ में फिर मंडराया खतरा : खिसका मलबा, टूटे कंक्रीट के डंगे और फटीं सुरक्षा शीटें — Himachal briefing

चक्कीमोड़ में फिर मंडराया खतरा : खिसका मलबा, टूटे कंक्रीट के डंगे और फटीं सुरक्षा शीटें — Himachal briefing HimachalGovt.com has prepared…

More on News / Updates from Himachal Pradesh

हिमाचल मौसम: 31 अगस्त से फिर रफ्तार पकड़ सकता है मानसून, चार दिन कई भागों में भारी बारिश क — Himachal briefing

हिमाचल मौसम: 31 अगस्त से फिर रफ्तार पकड़ सकता है मानसून, चार दिन कई भागों में भारी बारिश क — Himachal briefing…

नई व्यवस्था: फाइलों और बैठकों के बीच पढ़ाई भी करेंगे आईएएस अफसर, करनी होगी नियमित ऑनलाइन ल — Himachal briefing

नई व्यवस्था: फाइलों और बैठकों के बीच पढ़ाई भी करेंगे आईएएस अफसर, करनी होगी नियमित ऑनलाइन ल — Himachal briefing HimachalGovt.com has…

हिमाचल: रेल पटरियां ही नहीं; हाईवे, पोर्ट और मेट्रो भी बनाएगा आरवीएनएल, साझेदारी प्रस्ताव — Himachal briefing

हिमाचल: रेल पटरियां ही नहीं; हाईवे, पोर्ट और मेट्रो भी बनाएगा आरवीएनएल, साझेदारी प्रस्ताव — Himachal briefing HimachalGovt.com has prepared an original…