News / Updates | Crime

Himachal में शादी के रिश्ता ढूंढने वाले सावधान, Shimla में महिला गिरफ्तार

थाना बड़सर के तहत गलोड़ में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शादी करने के बाद फरार हुई फर्जी दुल्हन को पुलिस ने जाल बिछाकर…

थाना बड़सर के तहत गलोड़ में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शादी करने के बाद फरार हुई फर्जी दुल्हन को पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फर्जी दुल्हन के साथ-साथ शादी करवाने में अहम भूमिका निभाने वाली बिचौली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी दुल्हन शादी के बाद जम्मू जाने के लिए घर से निकली थी और जम्मू जाने के स्थान पर वह बटाला (पंजाब) पहुंच गई।पीड़ित युवक मनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2026 में अमृतसर (पंजाब) में हुई थी।

शादी के बाद उसे अपनी पत्नी के दस्तावेजों पर संदेह हुआ, जिसके बाद जांच की कि गई तो वे फर्जी पाए गए।

मुख्य विवरण

मुख्य विवरण

युवक ने जब इसका विरोध किया तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं।मनीष कुमार के अनुसार इस शादी में उसके करीब सात लाख रुपये खर्च हुए हैं, जिसे वापस दिलाने की उसने पुलिस से मांग की है। फर्जी दुल्हन चार दिन पहले घर से जम्मू जाने के लिए निकली थी, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पुलिस संबंधित महिला की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और महिला को बड़सर बुलाया गया।

पृष्ठभूमि और प्रभाव

महिला पुलिस के इस जाल में फंस गई और बड़सर आ गई।एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद इनसे पूछताछ की जाएगी।

Follow us on Google News

Explore more

Mandi: दिव्यांग बच्चों को वितरित किए पांच लाख रुपये के सहायक उपकरण

मुख्य तथ्य समग्र शिक्षा मंडी ने जिले के चार प्राथमिक शिक्षा खंडों के दिव्यांग बच्चों को पांच लाख रुपये मूल्य के सहायक…

More on News / Updates from Himachal Pradesh

Mandi Police Seek Society’s Help to Dismantle Drug Mafia Network

Key Facts Mandi Police have identified 24 panchayats in the district as red alert zones for chitta (heroin) abuse. A drug eradication…

Mandi News: सीपीवीसी पाइप फिटिंग का बढ़ा रुझान, सस्ती और टिकाऊ

मंडी में सीपीवीसी पाइप फिटिंग का बढ़ता चलन हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में घरों में पानी की फिटिंग के लिए लोग…

Mandi News: भक्तों ने बनाया आस्था का मंदिर, 15 लाख की लागत से हुआ निर्माण

Key Facts In Janjhehli, Mandi district, the newly constructed Mata Gada Durga temple was consecrated with great fervor. Built entirely through public…