News / Updates | Himachal Pradesh

Solan News: बघाट बैंक 24 बड़े डिफाल्टरों की संपत्तियां 12 जून को करेगा नीलाम, 102 करोड़ एनपीए कम करने की कवायद

बघाट बैंक प्रबंधकों की ओर से डिफाल्टरों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसमें डिफाल्टरों की संपत्तियों को ऑक्शन कर वसूली की जा…

बघाट बैंक प्रबंधकों की ओर से डिफाल्टरों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसमें डिफाल्टरों की संपत्तियों को ऑक्शन कर वसूली की जा रही है। अब सहायक पंजीयक की अदालत के बाद बैंक ने कई डिफाल्टरों की संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।इस कड़ी में 12 जून को बैंक प्रबंधक 24 डिफाल्टरों की संपत्तियां नीलाम करेगा।

संपत्तियां खरीदने के लिए खरीदार 11 जून तक आवेदन कर सकेंगे।

मुख्य विवरण

मुख्य विवरण

12 जून को ऑनलाइन नीलामी होगी।जिन डिफाल्टरों की संपत्तियां नीलामी पर लगाई गई हैं, उनमें ज्यादातर बड़े डिफाल्टर शामिल हैं। उन्होंने करोड़ों का लोन बैंक से लिया है। खास बात यह है कि इसमें कई बड़े भवन भी शामिल हैं, जिन्हें बैंक ने पहले ही कब्जे में ले लिया है और अब उन भवनों को नीलाम करके रिकवरी करेगा।12 जून को सबसे ज्यादा जो लेनदारी है, उसमें देहूंघाट के एक डिफाल्टर की तीन संपत्तियां करीब 1.65 करोड़ रुपये नीलामी के लिए लगाई गई हैं।

डिफाल्टर ने लोन लिया था और किस्तें नहीं भरीं।

पृष्ठभूमि और प्रभाव

अब देनदारी करीब 1.65 करोड़ रुपये पहुंच गई हैं।अब उसकी तीनों संपत्तियां नीलाम की जाएगी। इसके अलावा बद्दी के एक बड़े कारोबारी की 3.56 करोड़ रुपये की संपत्ति भी नीलामी के लिए लगा दी गई हैं। इसमें एक भवन और एक बीघा से अधिक संपत्ति शामिल हैं।कुल मिलाकर 8 से 10 करोड़ रुपये की संपत्तियां नीलामी के लिए लगा दी गई हैं।

यदि इसमें 50 फीसदी संपत्तियां भी बिक जाती हैं तो बैंक का एनपीए कम करने में मदद मिलेगी।

Follow us on Google News

Explore more

ऊना: रामपुर बेली ब्रिज पर टूटा एंगल, विभाग की लापरवाही से बढ़ रहा हादसों का खतरा

प्रमुख तथ्य ऊना जिले के रामपुर बेली ब्रिज पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाया गया लोहे का एंगल कई…

More on News / Updates from Himachal Pradesh

सुंदरनगर में पेयजल आपूर्ति हुई प्रभावित, अब दिन में सिर्फ एक बार मिलेगा पानी

प्रमुख तथ्य सुंदरनगर (मंडी) में लगातार बारिश के कारण पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। जल शक्ति विभाग ने शहरवासियों के…

Una News: शराब की अवैध तस्करी पर लगाम के लिए संयुक्त अभियान शुरू

Key Facts Una Police, led by Superintendent of Police Sachin Hiremath, held a joint meeting with licensed liquor traders and officials from…

मंडी: कॉलेज प्राध्यापकों ने आंदोलन तेज किया, हस्ताक्षर अभियान शुरू

मुख्य बातें हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। बुधवार को…