Himachal: आईआईटी मंडी में अब क्वांटम साइंस इंजीनियरिंग की भी होगी पढ़ाई, तीन नए बीटेक कोर्स शुरू

संस्थान के अनुसार इस कोर्स का उद्देश्य ऐसे क्वांटम इंजीनियर तैयार करना है, जो सुरक्षित संचार, क्वांटम हार्डवेयर व उन्नत कंप्यूटिंग जैसे…

संस्थान के अनुसार इस कोर्स का उद्देश्य ऐसे क्वांटम इंजीनियर तैयार करना है, जो सुरक्षित संचार, क्वांटम हार्डवेयर व उन्नत कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में योगदान दे सकें। एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग विद डेटा एनालिटिक्स में कृषि की मूलभूत अवधारणाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रिमोट सेंसिंग, ऑटोमेशन और डेटा एनालिटिक्स से जोड़ा गया है। इसमें छात्रों को प्रयोगशाला कार्य, फील्ड प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और अनुसंधान परियोजनाओं के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी दिया जाएगा।वहीं, केमिकल इंजीनियरिंग विद डेटा एनालिटिक्स कोर्स को कंप्यूटेशनल मॉडलिंग, प्रोसेस सिमुलेशन, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस से जोड़ा गया है। छात्रों को इंजीनियरिंग, विज्ञान, मानविकी अथवा प्रबंधन के किसी विषय में माइनर या डबल मेजर करने का अवसर भी मिलेगा।

मुख्य विवरण

छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरुप किया जाएगा तैयार ये तीन नए कार्यक्रम इंजीनियरिंग की पारंपरिक शिक्षा को आधुनिक तकनीकों, अनुसंधान और उद्योग अनुभव से जोड़ते हैं।इनके माध्यम से छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। -प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा, निदेशक आईआईटी मंडी

Leave a Reply