भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को सुबह सपरिवार विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खज्जियार की खूबसूरती को निहारा। देवदार के हरे-भरे दरख्तों से घिरे पर्यटन स्थल खज्जियार की खूबसूरती को देख वह मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने कहा कि खज्जियार दुनिया के श्रेष्ठ खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है।यहां की शांत वादियां, स्वच्छ वातावरण तथा मनमोहक खूबसूरती का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने जिला चंबा के दौरे के दौरान राज्य सरकार और जिला प्रशासन का मेहमाननवाजी और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्य विवरण
मुख्य चुनाव आयुक्त इसके उपरांत खज्जियार से जिला कांगड़ा के लिए रवाना हुए।इस दौरान उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती, हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन मुरारी लाल व नीरज चांदला एसी टू डीसी मनमोहन सिंह, जिला विकास अधिकारी तविंद्र चिनौरिया, तहसीलदार (निर्वाचन) अनूप डोगरा सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।