News / Updates | Education

Himachal प्रदेश: Semester System Implemented Across All Colleges, Government Announces

इसके तहत विद्यार्थी पढ़ाई के विभिन्न चरण पूरे करने पर निर्धारित योग्यता के अनुसार प्रमाणपत्र, डिप्लोमा अथवा डिग्री प्राप्त कर सकेंगे और आवश्यकता पड़ने…

इसके तहत विद्यार्थी पढ़ाई के विभिन्न चरण पूरे करने पर निर्धारित योग्यता के अनुसार प्रमाणपत्र, डिप्लोमा अथवा डिग्री प्राप्त कर सकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर बाद में दोबारा प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। चार वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रम को शुरुआती चरण में केवल चयनित सरकारी डिग्री कॉलेजों में लागू किया जाएगा। इन कॉलेजों की सूची अलग से अधिसूचित की जाएगी।उच्च शिक्षा निदेशालय ने भी सरकार की अधिसूचना सभी सरकारी डिग्री और संस्कृत महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भेज दी है।

साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने और अधिसूचना को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य विवरण

मुख्य विवरण

राज्य मंत्रिमंडल ने 23 मार्च की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।अब औपचारिक अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश के कॉलेजों में एनईपी आधारित नई स्नातक शिक्षा व्यवस्था लागू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्राचार शिक्षा निदेशालय (सीडीओई) ने बीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष जनवरी बैच 2025-26, द्वितीय वर्ष जनवरी बैच 2024-25 और तृतीय वर्ष जनवरी बैच 2023-24 के विद्यार्थियों के अलावा जनवरी बैच 2021-22 और 2022-23 के छात्र भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।बिना विलंब शुल्क के प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 मई थी।

इसके बाद अब विद्यार्थी 11 जून तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं।

पृष्ठभूमि और प्रभाव

26 जून तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश शुल्क जमा करने का अवसर दिया गया है।इसके अतिरिक्त कुलपति की अनुमति से परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले तक 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ भी प्रवेश शुल्क जमा किया जा सकेगा। यह प्रावधान उन विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आया है जो निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क जमा नहीं कर पाए थे। सीडीओई निदेशक प्रदीप कुमार ने संबंधित विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करने और अंतिम तिथि का इंतजार न करने की अपील की है ताकि परीक्षा एवं प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो।एचपीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) में बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 12 जून को दोपहर दो बजे होगा।

परीक्षा के माध्यम से यूआईटी के छह बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

प्रवेश परीक्षा के लिए 1400 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी समेत विभिन्न स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एचपीयू ने नालागढ़ परीक्षा केंद्र को शिमला केंद्र में समाहित कर दिया है। नालागढ़ केंद्र के अभ्यर्थियों को अब शिमला स्थित डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज में परीक्षा देनी होगी।यूआईटी निदेशक ऐ जे सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी एचपीयू के प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Follow us on Google News

Explore more

ऊना: रामपुर बेली ब्रिज पर टूटा एंगल, विभाग की लापरवाही से बढ़ रहा हादसों का खतरा

प्रमुख तथ्य ऊना जिले के रामपुर बेली ब्रिज पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाया गया लोहे का एंगल कई…

More on News / Updates from Himachal Pradesh

सुंदरनगर में पेयजल आपूर्ति हुई प्रभावित, अब दिन में सिर्फ एक बार मिलेगा पानी

प्रमुख तथ्य सुंदरनगर (मंडी) में लगातार बारिश के कारण पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। जल शक्ति विभाग ने शहरवासियों के…

Una News: शराब की अवैध तस्करी पर लगाम के लिए संयुक्त अभियान शुरू

Key Facts Una Police, led by Superintendent of Police Sachin Hiremath, held a joint meeting with licensed liquor traders and officials from…

मंडी: कॉलेज प्राध्यापकों ने आंदोलन तेज किया, हस्ताक्षर अभियान शुरू

मुख्य बातें हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। बुधवार को…