News / Updates | Crime

संजौली ब्लैकमेलिंग-छेड़छाड़ केस: हिंदू संघर्ष समिति के दो पदाधिकारी गिरफ्तार, मुस्लिम युवकों से मारपीट के आरोप

पुलिस के अनुसार, थाना संजौली में 6 जून 2026 को अजीम मिर्जा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी संजौली में दर्जी की दुकान है, जहां आफताब नामक व्यक्ति भी…

पुलिस के अनुसार, थाना संजौली में 6 जून 2026 को अजीम मिर्जा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी संजौली में दर्जी की दुकान है, जहां आफताब नामक व्यक्ति भी कार्य करता है। आरोप है कि 6 जून को कुछ लोग उसकी दुकान में आए और एक युवती को उसके सामने लाकर पहचान संबंधी सवाल पूछे।शिकायत के अनुसार, युवती द्वारा उसे पहचानने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की तारें तोड़ दीं और उसका वीडियो बनाने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उसे और उसके सहकर्मी आफताब को दुकान से बाहर सड़क तक ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई और नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया।

मुख्य विवरण

पुलिस ने बताया कि संबंधित युवती की शिकायत पर एक दिन पहले महिला थाना शिमला में उबैद नामक आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।हालांकि, युवती की शिकायत और बयान में अजीम मिर्जा तथा आफताब के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है, फिर भी मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, युवती की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच जारी थी। इसी दौरान आरोपियों ने कथित रूप से कानून अपने हाथ में लेते हुए जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया और दोनों व्यक्तियों के साथ मारपीट कर उनका सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला।मामले में पुलिस ने मदन ठाकुर निवासी गांव देवघोड़ी, डाकघर सलाना, जिला शिमला तथा विजय शर्मा निवासी कुमार भवन, संजौली, शिमला को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा।

पृष्ठभूमि और प्रभाव

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।लोगों ने दो युवकों को पकड़कर बाजार में घूमाया, पुलिस का दावा-आरोपी यह नहीं संजौली में दुकान में बुलाकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि वीडियो बनाकर नाबालिग पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने महिला थाने में पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।इस मामले को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया जब हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संजौली बाजार में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया।

इसके बाद संदेह के आधार पर दो युवकों बाजार में घुमाया गया।आरोप है कि इस दौरान युवकों को पीटा भी गया। इससे बाजार में माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाने की कोशिश की।पुलिस का दावा है कि जिन दो युवकों को संदेह के आधार पर पकड़कर बाजार में घुमाया गया उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि कुछ दिन पहले संजौली बाजार में ही दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने उसे बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

आरोपी ने उसका किसी से बातचीत करते हुए वीडियो बनाकर उस पर दबाव बनाने की कोशिश की।नाबालिग के पिता ने इस मामले की लिखित शिकायत बीसीएस महिला थाने में दर्ज करवाई जिसके बाद पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और बीएनएस की धारा 75 के तहत केस दर्जकर नाबालिग के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब मामले में पुलिस ने हिंदू संघर्ष समिति के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

Follow us on Google News

Explore more

चक्कीमोड़ में फिर मंडराया खतरा : खिसका मलबा, टूटे कंक्रीट के डंगे और फटीं सुरक्षा शीटें — Himachal briefing

चक्कीमोड़ में फिर मंडराया खतरा : खिसका मलबा, टूटे कंक्रीट के डंगे और फटीं सुरक्षा शीटें — Himachal briefing HimachalGovt.com has prepared…

More on News / Updates from Himachal Pradesh

हिमाचल मौसम: 31 अगस्त से फिर रफ्तार पकड़ सकता है मानसून, चार दिन कई भागों में भारी बारिश क — Himachal briefing

हिमाचल मौसम: 31 अगस्त से फिर रफ्तार पकड़ सकता है मानसून, चार दिन कई भागों में भारी बारिश क — Himachal briefing…

नई व्यवस्था: फाइलों और बैठकों के बीच पढ़ाई भी करेंगे आईएएस अफसर, करनी होगी नियमित ऑनलाइन ल — Himachal briefing

नई व्यवस्था: फाइलों और बैठकों के बीच पढ़ाई भी करेंगे आईएएस अफसर, करनी होगी नियमित ऑनलाइन ल — Himachal briefing HimachalGovt.com has…

हिमाचल: रेल पटरियां ही नहीं; हाईवे, पोर्ट और मेट्रो भी बनाएगा आरवीएनएल, साझेदारी प्रस्ताव — Himachal briefing

हिमाचल: रेल पटरियां ही नहीं; हाईवे, पोर्ट और मेट्रो भी बनाएगा आरवीएनएल, साझेदारी प्रस्ताव — Himachal briefing HimachalGovt.com has prepared an original…